डा. बिन्दल जी के प्रयास से बनोग-जाबल का बाग सड़क को मिली स्वीकृति

जाबल का बाग बनोग सड़क बन जाने से लगभग 12गाँवों के लोगों को सीधा लाभ होगा। इसमें मुख्य रूप से जाबल का बाग, जलापड़ी, राम कुण्डी सिंबलवाला, रोड़ा वाली, गाड्डा धार क्यारी, भलंगो, बुब्बी धार क्यारी बिक्रम कैंसल, मझोली, कोठड़ी गदपेला आदि गाँवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

Main Photo Section

Main Content Section

नाहन पंचायत और नाहन शहर के बुद्धिजीवियों ने कहा कि डॉ. श्री राजीव बिंदल जी की कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों से आज पिछले 70 वर्ष से लंबित सेना व सिविलियन के बीच भूमि विवाद के एक भाग को सुलझाने मे मिली बड़ी कामयाबी है। पुरे क्षेत्र के लोगों मे ख़ुशी की लहर है क्योंकि बनोग जाबल का बाग सड़क को भारत के राष्ट्रपति महोदय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने इस संदर्भ मे एक जून 2022को स्वीकृति आदेश जारी किए है।

जाबल का बाग बनोग सड़क बन जाने से लगभग 12गाँवों के लोगों को सीधा लाभ होगा। इसमें मुख्य रूप से जाबल का बाग, जलापड़ी, राम कुण्डी सिंबलवाला, रोड़ा वाली, गाड्डा धार क्यारी, भलंगो, बुब्बी धार क्यारी बिक्रम कैंसल, मझोली, कोठड़ी गदपेला आदि गाँवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए हम समस्त क्षेत्र वासियों की तरफ से माननीय देश के यशस्वी प्रधान मन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय प्रकाश नड्डा जी, केंद्रीय रक्षा मन्त्री श्री राजनाथ सिंह जी, मुख्य मन्त्री श्री जय राम ठाकुर जी का ओर विशेष तौर पर हमारे नाहन निर्वाचन क्षेत्र से लोक प्रिय विधायक माननीय डॉ. श्री राजीव बिंदल जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है जिनकी कड़ी मेहनत से आज हमारे क्षेत्र की जनता को 70वर्षों के बाद इस समस्या से निजात मिली।

हमे पूरा भरोसा है की बाकी भूमि का हल भी जल्द होगा एक बार फिर से माननीय डॉ. श्री राजीव बिंदल जी का बहुत बहुत आभार जी ओर साथ ही समस्त क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top