डा. बिन्दल धारटी का बनेठी व जमटा पंचायत प्रवास

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधान सभा क्षेत्र के धारटी जोन की बनेठी व जमटा पंचायत में अपने परिवारजनों से मिलकर मन प्रफुल्लित हो उठा। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी याद है जब वर्ष 2012 के विधान सभा चुनावों में मैं एक प्रत्याशी बन कर धारटी क्षेत्र में आया था तब स्थानीय लोगों ने मुझे पानी व सड़कों की समस्या से अवगत करवाया था।

वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक विपक्ष का विधायक रहते हुए हमने स्थानीय जनता के साथ मिल कर संघर्ष करते हुए करोड़ों की डी.पी.आर बनाई थी। उसके बाद वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक धारटी क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत करवाए और अनेक विकास कार्य आरम्भ करवाए, उनमें से कुछ कार्य पुरे भी हुए।

उन्होंने कहा कि आज विडम्बना यह है कि नाहन विधान सभा क्षेत्र में वर्ष 2022 में कांग्रेस का विधायक और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सभी विकास कार्य बंद करवा दिए गए। आज धारटी क्षेत्र के लोग पिछले 16 महिनों से बंद हुए विकास कार्यों को देख कर पूर्व की भाजपा सरकार का समय याद करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करके विकास कार्यों को बंद करने का प्रतिशोध कांग्रेस से लिया जाएगा।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top