डा. बिन्दल ने किया 20 फुट लंबे डिजिटल पैन का अनावरण

डा. राजीव बिन्दल ने शनिवार को सैंकड़ों ग्रामवासियों, विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों की उपस्थिति में राजकीय उच्च पाठशाला, गुजर्र कॉलोनी नौरंगाबाद में शिक्षण अधिगमण तकनीकी युक्त तैयार किए गए विश्व के सबसे बड़े 20 फुट लंबे डिजिटल पैन का अनावरण किया।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने शनिवार को सैंकड़ों ग्रामवासियों, विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों की उपस्थिति में राजकीय उच्च पाठशाला, गुजर्र कॉलोनी नौरंगाबाद में शिक्षण अधिगमण तकनीकी युक्त तैयार किए गए विश्व के सबसे बड़े 20 फुट लंबे डिजिटल पैन का अनावरण किया। 

इस अनावरण समारोह की विशेषता यह रही कि पैन ने स्वयं मंत्रोच्चारण करते हुए सभी मेहमानों का स्वागत-अभिनंदन किया।

विश्व के सबसे बड़े इस पैन की रचना और संकल्पना के लिए विद्यालय के मुख्य अध्यापक संजीव अत्री, विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई। 

20 फुट लंबा यह पैन करीब 45 किलोग्राम भार का है इसमें लिखने की व्यवस्था भी है, साथ ही अध्यापक की अनुपस्थिति में शिक्षण कार्य भी पैन कर सकता है। 

पैन पर लगे कैमरे से विद्यालय परिसर में नजर रखी जा सकती है और यह पैन धातु तथा लकड़ी से बना है।

इस पैन की खसियत यह भी है कि इससे विद्यालय की प्रातःकालीन सभा भी करवाई जा सकती है।

20 फुट लंबा यह पैन विद्यार्थियों को विद्यालय में आने के लिए आकर्षित करेंगा तथा शिक्षण अधिगमन सामग्री का भी कार्य करेगा।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top