डा. बिन्दल ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भेजी गई कोरोना सामग्री पुलिस अधीक्षक को भेंट की

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-16 at 12.33.50 AM (3)

Main Content Section

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर द्वारा सिरमौर पुलिस के लिए भेजी गई ‘‘कोरोना सामग्री किट’पुलिस अधीक्षक श्री खुशहाल शर्मा को भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती बबीता राणा व एस.एच.ओ. नाहन मानवेन्द्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित थे।

डा. बिन्दल ने बताया कि श्री अनुराग ठाकुर द्वारा सिरमौर पुलिस के लिए सेनिटाईजर 200, 200 एन 95, थ्री प्लाई मास्क 1500, गलव्स 200, फेस शील्ड 50 और 3 थर्मल स्कैनर भेजे गए हैं जिन्हंे आज पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग में हमारे पुलिस के अधिकारी और जवान सराहनीय कार्य कर रहें और श्री अनुराग ठाकुर द्वारा भेजी गई यह सामग्री उनकी सेवाओं को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, बीडीसी सदस्य बीरबाला, वीरेन्द्र प्रधान, दिनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय गोयल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे। 

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top