डा. बिन्दल ने भाजपा प्रत्याशी श्री आशीष शर्मा के नामांकन में भाग लिया

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने जिला हमीरपुर के प्रवास के दौरान हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री आशीष शर्मा के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। प्रदेश के मुख्य मंत्री इसी जिला से संबंध रखते हैं लेकिन वे केवल मित्रों के मुख्य मंत्री बन कर रह गए हैं।

डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्य मंत्री जी ने सत्ता सम्भालते ही हमीरपुर के युवाओं को रोज़गार से दूर करने के लिए सबसे पहले हमीरपुर में स्टाफ स्लैक्शन बोर्ड को ही समाप्त कर दिया। जिस कारण हमीरपुर के लोगों का रोज़गार तो समाप्त हुआ ही लेकिन साथ ही कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के अन्य युवाओं को भी रोज़गार से वंचित कर दिया।

हमीरपुर की जनता से हमारा आग्रह है कि ऐसी निकम्मी सरकार को आइना दिखाने के लिए 10 जुलाई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान करके श्री आशीष शर्मा को विजयी बनाएं।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top