डा. राजीव बिन्दल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत भाषण के मुख्य अंश
Main Photo Section
Main Content Section
24 फरवरी, 2022 को माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वानाथ अर्लेकर जी के अभिभाषण पर विधानसभा में मेरे मेरे द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के प्रमुख अंश:
डा. राजीव बिन्दल :
★ माननीय अध्यक्ष महोदय, हम आभारी हैं महामहिम राज्यपाल महोदय के, श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी जिन्होंने इस ऑगस्ट हाउस को सम्बोधित किया। माननीय राज्यपाल ने 58 पन्नों का अभिभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने सरकार की अनेक प्रकार की उपलब्धियों का अपने शब्दों में उल्लेख किया। उन्होंने सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाओं को संक्षेप में एक-एक पैरा के अंदर समेटा। यदि इनका विस्तार किया जाए तो ऐसे कहा जा सकता है कि 58 पन्नों के स्थान पर इस प्रकार के सैंकड़ों पन्ने बनेंगे।
★ इस सरकार के कार्यकाल में सेवा और विकास का अनूठा संगम है। मैं उसी के ऊपर अपनी बात कहूंगा और इससे हटकर मैं कोई बात नहीं रखना चाहता। अगर सेवा की बात की जाए तो 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 1500 रुपये की पैंशन लगाकर उनको एक सम्मान दिया गया है।
★ जब एक घर के अंदर किसी बुजुर्ग की जेब में 1500 रुपये की राशि आती है तो वह अपने पोते-पोती को टोफी या 4-5 रुपये खर्च करने के लिए दे सकता है यानी उसको इस सरकार के कार्यकाल में स्वाभिमान के साथ खड़ा होने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त 65 वर्ष से ऊपर की माताओं-बहनों को 1000 रुपये प्रति माह पैंशन लगाई गई है और उसमें आय का कोई मापदण्ड नहीं रखा गया है।
★ मैं यहां पर केवल एक आंकड़ा रखना चाहता हूं, आप खुद देखिए कितना परिवर्तन आया है। पिछली सरकार के समय में पैंशन का आंकड़ा 4,14,357 था जिसमें 2,21,378 और शामिल हुए।
★ महामहिम राज्यपाल जी ने जो कहा है वह सत्य है। यह इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। अभी हमने 65 साल से ऊपर की बहनों के लिए पेंशन की बात की कि जो अभाव ग्रस्त बहनें हैं उनके प्रति सरकार प्रतिबद्ध व कटिबद्ध है। सरकार द्वारा विधवा विवाह करवाने में मु0 9 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
★ अध्यक्ष महोदय, हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध दिखाई दे देती है। विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए इस वर्ष 9 करोड़ रुपये का व्यय करना इस बात को साबित करता है कि सरकार इनके कल्याण के प्रति कितनी कटिबद्ध है। मातृ बंदना योजना में मु0 13.62 करोड़ रुपया वर्तमान सरकार ने व्यय किया है। यह भी एक बहुत बड़ा कीर्तिमान दिखाई देता है।
★ मैंने अभी तक बहनों और गरीबों के कल्याण के लिए की गई योजनाओं का केवल छोटा-सा खाका सांचने की कोशिश की है। इसी के अंदर सेवा का दूसरा रूप, अस्पताल में रोगी अगर पैसा लेकर जाता है तो वह उधार ले कर जाता है, पड़ौसी से मांग कर ले जाता है, दुर्घटना हो जाती है, गंभीर व्यवस्था हो जाती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 4.35 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
★ माननीय अध्यक्ष महोदय आप स्वास्थ्य मंत्री थे तो आपके समय के अंदर यह योजना शुरू हुई और मैं केवल आंकड़ा आपके सामने रखना चाहूंगा, इस साल वर्तमान सरकार ने 1.23 लाख रोगियों का 143 करोड़ रूपये खर्च करके इलाज करवाया है। अगर कल्पना करें 143 करोड़ रूपये यदि उन गरीब आदमियों को कहीं से खर्च करने होते तो कहां से करते। 1.23 लाख मरीजों को इसका लाभ मिला। इसका लाभ अनेक प्राईवेट और सरकारी संस्थनों के अंदर मिला है। हम सबको यह सेवा का एक वर्तमान मूर्तरूप दिखाई देता है।
★ हिमकेयर योजना माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जब आप थे तो आपने शुरू की थी। 5.13 लाख हैल्थ कार्ड इस योजना के अंतर्गत बने हैं। अभी भी हैल्थ कार्ड बनाने का काम जारी है और इस साल 2.27 लाख रोगियों को 201 करोड़ रुपये का निशुल्क बेनिफिट दिया है।
★ अध्यक्ष महोदय, हमें बहुत सारे लोग मिलते हैं और बताते हैं कि हमने ऑपरेशन करवाया है। हमने अपना ऑपरेशन हिम केयर और आयुष्मान योजना के माध्यम से करवाया। कैशलैस काम हो रहा है और इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं।
★ अध्यक्ष महोदय, सहारा योजना एक अनूठी योजना है। मैं एक परिवार में गया और उस परिवार में एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी तथा वह व्यक्ति बेड रीडन है। उसको उठाने के लिए दूसरे व्यक्ति की जरूरत होती है।
★ मैंने उनसे पूछा कि आपका काम कैसे चल रहा है? इस पर उन्होंने बताया कि बी.जे.पी. की सरकार ने हमें सहारा योजना का लाभ दिया। मैं यहां पर आंकड़ा रखना चाहूंगा। 18,218 रोगियों को इससे लाभ मिल रहा है। 61 करोड़ रुपये की सहायता सहारा योजना के माध्यम से की जा चुकी है। यह बहुत बड़ी सेवा है।
★ अध्यक्ष महोदय, मैंने कहा कि यह सेवा और विकास का अनूठा संगम है। विकास और सेवा का अगला उदाहरण मैं आपके सामने रखना चाहता हूं। अगर मनुष्य स्वस्थ है तो बहुत कुछ ठीक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्तमान सरकार ने 10 नए हैल्थ सब-सैंटर खोले हैं। 22 नए प्राइमरी हैल्थ सैंटर खोले हैं और 4 हैल्थ सब-सैंटर को अपग्रेड करके प्राइमरी बनाए यानी 26 प्राइमरी हैल्थ सैंटर बनाए हैं।
★ 19 सी0एच0सी0 और 6 नये नागरिक अस्पताल वर्तमान सरकार शुरू कर चुकी है और इसके लिए मैं इनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 260 डॉक्टर्ज के नये पदों के सृजन सहित विभिन्न श्रेणियों के 1555 पदों का सृजन किया गया। 1728 डॉक्टर्ज तथा 1781 पैरा मैडिकल स्टाफ की भर्ति इस दौरान की गई है जिसके लिए यह सच में बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं।
★ जब महामहिम राज्यपाल ने अपने अभिभाषण का पहला अंतरा शुरू किया तो उसमें प्रदेश में नये 48 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की बात कही गई जोकि सच में एक कीर्तिमान है।
★ मैं इसके लिए माननीय प्रधान मंत्री, माननीय मुख्य मंत्री और माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को बधाई देता हूं। लंबे समय के प्रयास के बाद हिमाचल प्रदेश एक ऐसा प्रदेश बना है जहां प्रतिवर्ष 870 एम.बी.बी.एस, 309 एम.डी., 95 एम.डी.एस. और 16 सुपर स्पेशलिस्ट प्रतिवर्ष तैयार होते हैं।
★ हिमाचल आगे बढ़ रहा है। अगर हमारे घरों में पीने का साफ पानी न आए तो डॉक्टर कितनी भी कोशिश कर ले हम स्वस्थ नहीं रह सकते। आंकड़ा बताता है कि माननीय मुख्य मंत्री और माननीय जल शक्ति मंत्री जी के नेतृत्व में 8,36,000 घरों में नलों के नये कनैक्शन्ज पहुंचाए गए हैं और इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं।
जो पिछले 20-30 या 40 वर्षों के प्रयास हैं उसमें 7,63,000 कनैक्शन्ज लगे हैं लेकिन गत दो वर्षों के अंदर 8,36,000 कनैक्शन्ज पहुंचाए गए हैं और इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं।
★ जो पिछले 20-30 या 40 वर्षों के प्रयास हैं उसमें 7,63,000 कनैक्शन्ज लगे हैं लेकिन गत दो वर्षों के अंदर 8,36,000 कनैक्शन्ज लगाए गए हैं और 1,39,000 कनेक्शन और लग जाएंगे, यह बहुत बड़ी बात है। स्वच्छ पानी यदि घर में मिल जाए, इससे बड़ी कोई चीज नहीं हो सकती है
★ मैं इसके लिए विभाग को भी बधाई देता हूं और माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय ने इसका उल्लेख अपने अभिभाषण के अन्दर किया है उनका भी बहुत आभार व्यक्त करता हूं, धन्यवाद करता हूं।
★आदरणीय मोदी जी ने आहवाह्न किया कि हर कोई वैक्सीन लगाएगा, हम घर-घर वैक्सीन लगाएंगे, पूरे देश में वैक्सीन लगनी शुरू हो गई। हमारे प्रदेश का भौगोलिक ढांचा बहुत बिगड़ा हुआ है, कोई कहीं बसा है कोई कहीं बसा है। उसके बावजूद, मैं बधाई देता हूं वर्तमान सरकार को कि वैक्सीन लगाने में पहले चरण के अन्दर और दूसरे चरण में हिमाचल ने अवल स्थान प्राप्त किया है, इसके लिए बहुत-बहुत बधाई है।
★ श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने स्वयं वर्चुअल माध्यम से हिमाचल को बधाई दी है, हमारी जनता को बधाई दी और दूरदराज के अंदर जो मैडिकल, पैरामैडिकल पर्सनल्ज हैं उनके साथ सीधा संवाद करके उनको बहुत बधाई दी है।
★ मैं माननीय सदन में केवल एक आंकड़ा रखने का प्रयास करूंगा। हिमाचल प्रदेश में 1,08,87,327 डोज वैक्सीन की लग चुकी है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं बहुत तवज्जो दे रहा था, हमारे छोटे भाई विपक्ष के नेता का कहना था कि अब कोविड चला गया, नहीं कोविड अभी नहीं गया है, कोविड अभी है। परंतु हमारे शरीर ने रेजिस्टैंस की है, कुछ नैचुरली की है और कुछ वैक्सीन से की है और हम इसके लिए तैयार हुए हैं।
★ सभापति महोदय, गरीब को मकान मिलना चाहिए और उसके सर पर छत होनी चाहिए। इस माननीय सदन में बहुत वरिष्ठ विधायक बैठे हुए हैं और मैं भी लगातार 5वीं बार विधायक बना हूं। मैं सभी के ध्यान में लाना चाहता हूं कि पूर्व की सरकारों के समय एक विधान सभा क्षेत्र में 10-12 मकान ही दिए जाते थे।
लेकिन आज माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के माध्यम से वर्तमान श्री जय राम ठाकुर सरकार को 14,338 मकानों की स्वीकृति प्रदान की है जोकि इसी वर्ष पूरी तरह से पूर्ण हो जाने वाले हैं।
★ सभापति महोदय, मैं अध्यापकों की नियुक्ति के बारे में बताना चाहता हूं। टीजीटी 4592 नियुक्त, 258 अंडर प्रोसेस, 1125 शास्त्री नियुक्त 909 अडर प्रोसेस, 859 एलटी नियुक्त तथा 409 अंडर प्रोसेस, 327 पीईटी नियुक्त तथा 911 अंडर प्रोसेस, 191 ड्राईंग टीचर नियुक्त 896 अंडर प्रोसेस, 1505 जेबीटी नियुक्त, 2745 अंडर प्रोसेस हैं।
★ इस प्रकार कुल 14,728 अध्यापकों की नियुक्ति करना बहुत बड़ा कीर्तिमान है। इसके लिए मैं वर्तमान सरकार को बधाई देना चाहता हूं। युवाओं के लिए स्वावलंबन योजना चलाकर माननीय मुख्य मंत्री जी ने अच्छा प्रयास किया है।
★ श्री जय राम ठाकुर जी की सरकार ने इसके लिए 85 करोड़ रुपये का प्रावधान करके 2,231 बेरोजगार युवकों को युनिट्स लगाने के लिए सहयोग किया है।
हम यदि एक नजर दौड़ाकर देखेंगे तो पीने के पानी के अंदर 8 लाख से अधिक नए कनैक्शन लगा देना, स्वास्थ्य के अंदर 48 ऑक्सीजन प्लांट लगा देना, लगभग 1700 डाक्टरों की नियुक्तियां कर देना, शिक्षा के अंदर लगभग 15,000 अध्यापकों को लगा देना, हाऊसिंग के अंदर प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लगभग 15,000 मकानों का आवंटन कर देना।
★ माननीय राज्यपाल महोदय ने अक्षरशः जो कुछ कहा वह सब सत्य पर आधारित कहा है और मैं उनका हृदय की गहराइयों के साथ बहुत-बहुत अभिवादन करता हूं, धन्यवाद करता हूं।
★ सभापति महोदय, आपने व अध्यक्ष महोदय ने मुझे बोलने का समय दिया मैं आप दोनों का कोटिश: आभार प्रकट करता हूं।
जय हिन्द, जय हिमाचल।
































































