डा. राजीव बिन्दल ने बहनों से बंधवाई राखी ...
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने नाहन शहर के वार्ड न. 11 और वार्ड न. 13 की महिलाओं द्वारा रविदास धर्मशाला, नाहन में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में भाग लिया।
★ इस अवसर पर दोनों वार्ड की महिलाओं ने हमारी कलाई पर राखी बांध कर हमें अपना आशीर्वाद दिया।
★ रक्षा बंधन कार्यक्रम के आयोजन के लिए दोनों वार्ड की महिलाओं का आभार ।
★ जिस प्रकार बहनों ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया और रक्षा बंधन का पवित्र रक्षा सूत्र हमारी कलाई पर बांधा है, हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम हमेशा दिना-रात माताओं और बहनों के कल्याण और सहयोग को तत्पर रहेंगे।
★ रक्षा बंधन के पर्व पर हमें स्मरण हो आता है कि किस प्रकार हमारे नाहन शहर की हमारी माताएं, हमारी बहनें किस प्रकार पीने के पानी के लिए सुबह 4 बजे उठकर नल के सामने लाईनों में लग जाती थी।
★ गिरी का जल नाहन पहुंचने से हमारी माताओं और बहनों का दुख दूर हुआ है।
★ रक्षा बंधन पवित्र पर्व है और यह पर्व हमें यह सीखाता है कि हम अपनी बहनों एवं मातृशक्ति की हर तरह से सुरक्षा करें, उन्हें अपना स्नेह दें और उनका सहयोग करें।
★ प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने हमारी माताओं और बहनों के लिए एचआरटीसी की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी है, बिजली का बिल 125 यूनिट तक शून्य कर दिया, निशुल्क गैस कुनेशक्शन बांटे दिए, सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की। प्रदेश सरकार की यह सब योजनाएं मातृ शक्ति को समर्पित हैं।
★ रक्षा बंधन के पवित्र पर्व पर हम आहवान करते हैं कि हमारी बहनें आर्थिक रूप से मजबूत बनें। स्वरोजगार के साधन अपनाकर अपने परिवार को आगे बढ़ाएं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं नाहन निवार्चन क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही हैं। महिलाओं ने पौध रोपण में अच्छा कार्य किया, कोरोना काल में मास्क बनाए बनाकर गांव-गांव बांटे।
★ महिलाओं को स्वरोजगार के लिए हमने सिलाई मशीनें, नीटिंग मशीनें और दोने पत्तल की मशीन प्रदान की हैं।

































































