डा. वाई.एस. परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के लिए 25 स्टाफ नर्सों की नियुक्तियां
Main Photo Section
Main Content Section
डा. वाई.एस. परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के लिए 25 स्टाफ नर्सों की नियुक्तियां प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। नव-नियुक्त पैरा मैडिकल को मैं अपनी और समस्त सिरमौरवासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। कोरोना महामारी के दृष्टिगत आप सबकी नियुक्तियां अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी सिद्ध होंगी ऐसा हमारा मानना है।
25 पैरा मैडिकल स्टाफ की नियुक्तियों से मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में स्वास्थ्य सेवायें और सुदृढ होंगी। अभी हाल ही में 7.55 करोड़ रुपये लागत के मैडिकल एक्यूपमेंट स्वीकृत किए गए हैं। मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के लिए 5.60 करोड़ रुपये की लागत से 126 स्लाईस हाई रेजूलिशन सी.टी. स्कैन मशीन, एक करोड़ की लागत से लैपरोस्कोप और 1.50 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल कलर एक्स-रे मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया पहले ही प्रारम्भ हो गई है।
हम आभारी हैं, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के, जिनके शानदार नेतृत्व और मार्गदर्शन में नाहन स्थित मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।
नाहन मैडिकल काॅलेज एवं अस्पतपाल, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में शानदार कार्य कर रहा है और कोविड-19 में मैडिकल काॅलेज ने अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान की हैं।
-आपका अपना डा. राजीव बिन्दल
Gallery Section






























































