डॉ. बिंदल की पदमश्री आवार्ड से सम्मानित प्रो. पी. एल. गौतम से भेंट

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को पदमश्री अवार्ड से सम्मानित प्रो. प्रेम लाल गौतम जी के निवास स्थान वृन्दावन कॉलोनी, पालमपुर पहुँच कर उनसे भेंट की।
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री विपिन सिंह परमार जी, विधायक श्री पवन काजल जी और भाजपा मुख्य प्रवक्ता श्री त्रिलोक कपूर जी भी उपस्थित रहे।
डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल और देश के प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक प्रो. प्रेमलाल गौतम को हाल ही में देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनके दशकों लंबे नवाचारी और उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया है।
78 वर्षीय प्रो.प्रेम लाल गौतम जी ने फसलों की नई किस्मों के विकास, कृषि अनुसंधान, शिक्षा और संस्थागत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके शोध कार्यों से देशभर के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि हम, प्रभु श्रीराम जी से प्रो.प्रेम लाल गौतम जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैँ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top