Loading Title...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को धर्मशाला जाते समय माता चिंतपूर्णी जी मंदिर में माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि उन्होंने माता रानी से प्रदेश वासियों के लिए सुखद जीवन के साथ सुख-समृद्धि की कामना की है।
इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में आज बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर
उन्हें पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि दी।
आज केंद्रीय बजट 2026-27 के अंतर्गत भाजपा द्वारा शिमला में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एन्ड
इंटेलेक्चुअल मीट का आयोजन किया गया।
डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा जनहित और देशहित में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर विस्तृत चर्चा हुई।
सभी प्रतिभागियों ने इस बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत-2047 का रोड़ मैप बताते हुए समाज के हर वर्ग हितों की रक्षा करने वाला बताया।
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी श्री संजय टंडन ने कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बलवीर वर्मा, प्रदेश सचिव डॉ. संजय ठाकुर, भाजपा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक श्री पुरषोत्तम गुलेरिया, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री सुशील राठौर, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री रविन्द्र ठाकुर, सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शिव कुमार गर्ग, शोध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री के.आर. भारती सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





































































