देवनी व विक्रमबाग पंचायतों में जन सम्पर्क अभियान आयोजित

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत देवनी व विक्रमबाग पंचायतों में स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए केन्द्र की योजनाओं से मिले लाभ को अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि हमें स्मरण करना होगा किए प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने जनता को सुविधा देने के लिए अनेक संस्थान खोले थे। लेकिन कांग्रेस सरकार व कांग्रेस विधायक द्वारा सत्ता में आते ही सभी संस्थानों को बंद करवा दिया। इसके अतिरिक्त चल रहे विकास कार्यों को भी रोक दिया गया। जिस कारण जनता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति बहुत रोष है।

आज दोनों पंचायत के निवासियों ने भाजपा की जनकल्याण वाली सरकार के पक्ष में वोट करने का सकंल्प लिया और कांग्रेस की प्रदेश सरकार को आईना दिखाने का प्रण लिया।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top