धारटी के धौण में श्यामपुर सड़क का शिलान्यास

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने  धारटी क्षेत्र के सैन की सेर पंचायत के तालों, रामा धौण पंचायत के धौण और धगेड़ा पंचायत के धगेड़ा में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर की बैठकों में भाग लिया।

★ इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अभिनंदन स्वागत के लिए आभारी हूं।

★भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जिसके करोड़ों सदस्य है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार की नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारा कार्यकर्ता निरंतर बूथ स्तर पर कार्य कर रहा है।

★ हमें अपने यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से सीखना चाहिए, वह किस प्रकार दिन-रात अथक राष्ट्र सेवा कर रहे हैं, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी संगठन को मुस्तैद, कार्यशील और जन-कल्याणकारी बनाए रखने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं और हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए तत्परता से सेवारत हैं।

★ मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने धारटी क्षेत्र के लोगों के दुख-दर्द को समझा, क्षेत्र की पेयजल की, सड़क की, पुल की, स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को महसूस किया परिणामस्वरूप आज धारटी क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

★ वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में धारटी में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, किन्तु बहुत सा कार्य अभी किया जाना बाकी है जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

★ इस अवसर पर धौण में श्यामपुर सड़क का शिलान्यास किया। करीब ढाई किलोमीटर लंबी यह सड़क क्षेत्र के लिए रिंग रोड़ की तरह कार्य करेगी जिससे क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top