धारटी क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए दिन-रात अथक कार्य कर रहा हूँ...

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा के धारटी क्षेत्र में सड़क,पुल, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं के लिये दिन_रात अथक कार्य कर रहा हूँ।

★25 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही धारटी क्षेत्र की दूसरे चरण की पेयजल योजना के ट्यूबवेल और सोर्स का निरीक्षण किया।

★ भाजपा सरकार में धारटी के क्षेत्र के पेयजल संकट को दूर करने के प्रथम प्रयास के कामयाब होने के बाद अब दूसरा प्रयास शुरू किया गया है। पहले प्रयास में गिरि नदी में एक बोरवैल लगार कर चार इंच पानी उठाया गया। इस पानी को नैहली धीड़ा, पंजाहल, धगेड़ा, नवनी व देवका पुडला पंचायतों के सभी टैंकों में डाला गया व सेन की सेर और बनेठी के कुछ हिस्से को भी इसमें शामिल किया गया।

★ दूसरे चरण में 25 करोड़ रुपये की लागत से 2 टयूबवैल गिरि नदी में लगाए जा रहे है। आठ इंच पानी इन टयूबवैल से उठाया जाएगा। इस पानी को नेहली धीड़ा, धगेड़ा, पंजाहल, नवनी देवका पुड़ला, के अलावा रामा धौण का कुछ, बनेठी और सैन की सैर के कुछ भाग को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

★ इस योजना में लगभग 10 कि.मी. की राइजिंग मैन बनेगी, 27 नये वाटर सप्लाई टैंक बनेंगे व लगभग 180 किमी. की लाईन बिछाई जाएगी।

★ 25 करोड़ रुपये की लागत से यह योजना तैयार होने पर धारटी के उपरोक्त क्षेत्र को आगामी लंबे समय तक पानी की तंगी नहीं झेलनी पड़ेगी और कभी सूखी धारटी के नाम जाने जाने वाली हमारी धारटी पेयजल किल्लत से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top