धारटी क्षेत्र के 19 गांवों को जोड़ने वाली सड़क का कार्य आरम्भ
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज एक दिवसीय धारटी प्रवास पर रहा। इस अवसर पर धारटी क्षेत्र के 19 गांवों को जोड़ने वाली सड़क का कार्य आरम्भ किया। यह सड़क 19 गांवों के हजारों लोगों की भाग्य रेखा बनकर उभरेगी।
★ इस अवसर पर कन्योनघाट से सेर रेसला-गोपाटिया- सेर बडोन-सनोगा- बगडात- रैन- कून-बालका-बराटल होते हुए धगेड़ा में सड़क को मिलाने के लिए आज तीन तरफ से जेसीबी मशीन लगा कर कार्य का शुभारम्भ किया।
★ सेर बडोन से रैन तक 11 किलामीटर की सड़क पिछले डेढ़ साल में बनाई गई है और रैन से 8 किलोमीटर की सड़क धगेड़ा रोड़ तक 31 मार्च तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है और 19 किलोमीटर लंबी यह सड़क 19 गावों को लाभ पहुंचाएगी।
★ पहले चरण में इस सड़क की फारमेशन कटिंग का कार्य किया जा रहा है जबकि दूसरे चरण में पुल और पुलिया लगाने का काम किया जाएगा जिसमें 4 छोटे पुल (स्पैन कलवर्ट) का निर्माण कार्य 31 मार्च से पहले शुरू कर दिया जाएगा।
★ तीसरे चरण में इस सड़क को 3 मीटर से 5 मीटर चौड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सड़क पर 31 मार्च तक 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
★ “सच मायने में धारटी के बीचों-बीच से गुजरती यह सड़क 19 गांवों के लिए भाग्य रेखा बनेगी। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के हजारों लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
★ सड़क निर्माण के लिये समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई।






































































