नाहन टेबिल टेनिस काम्प्लेक्स और शूटिंग रेंज के लिए 1.94 करोड़ जारी

Main Photo Section

Main Content Section

मुझे सिरमौर और नाहन क्षेत्र के खेल प्रेमियों के साथ एक महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करते हुए प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा नाहन टेबिल टेनिस काम्प्लेक्स और नाहन शूटिंग रेंज के लिए 1.94 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

★ हमारा सिरमौर जिला और नाहन क्षेत्र, खेल गतिविधियों के लिए विख्यात है। यहां के हमारे होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्टीय स्तर पर सिरमौर और प्रदेश नाम रोशन किया है।

★ फुटबाल, हॉकी, बास्किटबाल, बॉलीबाल, बैडमिंटन, शूटिंग आदि खेल नाहन क्षेत्र के प्रमुख और युवाओं के पंसीदीदा खेलों में शामिल है जिसमें हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सिरमौर और नाहन का गौरव बढ़ाया है।

★ नाहन विधानसभा क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने लिए भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है। हमारे प्रयासों से नाहन में शानदार इनडोर स्टेडियम को पूरा करके जनसमर्पित किया गया जिसमें सैंकड़ों युवा अपनी प्रतिभाओं का विकास कर रहे हैं।

★ नाहन के शूटिंग रेंज का कार्य पूरा करने के लिए 66.67 लाख रुपये खेल विभाग ने जारी कर दिए गए हैं। इसी प्रकार नाहन के टेबल टेनिस काम्पलैक्स के भवन को पूरा करने के लिए 1.28 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

★ गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय खेल मंत्री श्री राकेश पठानिया ने इंनडोर स्टेडियम और अन्य खेल स्थलों का निरीक्षण किया था, जिसमें हमने उनसे उक्त धनराशियां देने का आग्रह किया था। 1.94 करोड रुपये की राशि जो हमें प्राप्त हुई है उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर और खेल मंत्री श्री राकेश पठानिया जी का हम आभार प्रकट करते हैं।

★ नाहन क्षेत्र में युवाओं को खेलांे के क्षेत्र में अनेकानेक अवसर प्रदान हों इस दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में खेल मैदानों के निर्माण के लिए लगातार धनराशियां दी जा रही हैं। इसी कड़ी में रामा मैदान बनाया गया, बर्मापापड़ी मैदान का कार्य जारी है व माजरा के मैदान के लिए 15 लाख रुपये हाल ही में जारी किए गए हैं।

‘‘केवल राजनीति करना हमारा लक्ष्य नहीं है, जो पूर्व में होती आई है, हम राजनीति के माध्यम से समाज सेवा का उददेश्य ले कर कार्य कर रहे हैं। हमारा प्रयास, नाहन का विकास है।’’
-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top