नाहन नगर की 35 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 70 सिलाई मशीनें भेंट

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंति के पावन अवसर पर नाहन शहर में 2 स्थानों के अलावा, कंडईवाला और डाकरा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

★ संत रविदास जी के द्वारा दिखाए गए आपसी भाईचारा, सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन एवं ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति के मार्ग पर हमें निरंतर आगे बढ़ना चाहिए इसी में देश और समाज का कल्याण निहित है।

★ हमने इस अवसर पर नाहन नगर की 35 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 70 सिलाई मशीनें भी भेंट की हैं। यह सिलाई मशीनें हमने महिला समूहों को स्वरोजगार से आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए प्रदान की है।

★ हम नाहन विधानसभा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीनें, निटिंग मशीन और दोना-पत्तल बनाने की मशीनें प्रदान कर रहे हैं ताकि मातृ शक्ति को आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

★ संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती की आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top