नाहन पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने डा. बिन्दल से की भेंट
Main Photo Section
Main Content Section
ग्रामीण विकास एवं जन कल्याण समिति, गांव कोटड़ी ग्राम पंचायत नाहन, के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कोटड़ी क्षेत्र को गिरी पेयजल योजना से जोड़ने के लिए डा. राजीव बिन्दल आभार जताया…!
समिति के प्रधान श्री जंग बहादुर और पंचायत उप प्रधान श्री जय प्रकाश की अगुवाई में करीब 50 सदस्यों जिनमें माताएं, बहनें और बुजुर्ग भी शामिल थे, ने आजडा. बिन्दल से मुलाकात कर कोटड़ी क्षेत्र में हो रहे अन्य विकास कार्यों के लिए भी आभार प्रकट किया…!
डा. बिन्दल ने कहा कि मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं जो स्नेह, सहयोग और विश्वास आप लोगों ने मुझ पर जताया है उससे उर्जा प्राप्त कर मैं दिन-रात तत्पर होकर जनता जनार्दन की सेवा इसी प्रकार करता रहूंगा…!
काश….हमारे पूर्ववती कांग्रेस सरकारें भी यदि इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों की सुध लेती तो आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा कुछ ओर ही होती…!































































