नाहन बस स्टैंड बहुमंजिला पार्किंग का 14 अप्रैल को होगा उदघाटन

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुझे धरोहर शहर नाहन वासियों के साथ दो अति महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है।

★ 14 अप्रैल को नाहन के बस स्टैंड परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उदघाटन किया जाएगा। इसी दिन बस अडडा परिसर में संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

★ आज सोमवार को हमने नव निर्मित बस अडडा पार्किंग स्थल और भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना स्थल का निरीक्षण भी किया।

★ हम 14 अप्रैल 2022 को डा. भीम राव अम्बेडर जी की जयंती के दिन को सामाजिक समरसता के रूप में मना रहे हैं। इस दिन जहां बाबा साहेब की प्रतिमा का नाहन बस स्टैंड में अनावरण किया जाएगा वहीं धरोहर नाहन शहर के लिए जयराम ठाकुर सरकार द्वारा नाहन के इतिहास में पहली बार निर्मित 5 मंजिला पार्किंग जन-समर्पित होगी।

★ 200 वाहनों से उपर की क्षमता वाला यह पार्किंग स्थल जिला मुख्यालय नाहन के लिये अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। नाहन शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए कई स्थानों पर पार्किंग स्थलों को निर्मित कर जन समर्पित किया जा चुका है।

★ शहर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए कई स्थानों पर नये पर्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पक्का तालाब के साथ बन रही नगर परिषद की पार्किंग भी शामिल है।

 

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top