नाहन में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में रविवार को जिला भाजपा कार्यालय, नाहन में भाजपा मण्डल माता कटासन का प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग में सांसद श्री सुरेश कश्यप जी विशेष रूप से पधारे हैँ। उन्होने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
प्रदेश सचिव एवं सिरमौर प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री श्री तपेन्दर शर्मा, भाजपा मण्डल कटासन अध्यक्ष श्री मलकीत चौधरी, मण्डल अध्यक्ष श्री संजय पुंडीर, श्री कुलदीप ठाकुर, श्री कृष्ण कान्त शर्मा, श्री आर आर शर्मा, श्री अभिषेक चौहान, श्री नरवीर ठाकुर व अन्य जिला व मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. बिन्दल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न संगठनात्मक विषयों, विशेषकर बूथ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा और मंथन हुआ। प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों की भी चर्चा हो रही है।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मैं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति को नमन करता हूं।



































































