"नाहन में शीघ्र शुरू होगा पीडियाट्रिक कोविड सेन्टर"

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-16 at 12.22.13 AM

Main Content Section

*आज डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्प्ताल नाहन में कोविड-19 महमारी के दृष्टिगत अस्पताल में  30 बिस्तरों वाले ‘‘पीडियेट्रिक कोविड सेंटर’’ विकसित करने के कार्य का निरीक्षण किया।

* अस्पताल के आईसीयू/सीसीयू को कोविड सीसीयू में तबदील किया जाएगा जिसके प्रोटोकोल के अनुसार परिवर्तित करने का काम शुरू कर दिया गया है जिसमें 9 बैड आईसीयू शुरू किए जाएंगे।

*आज डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में कोविड के दृष्टिगत एक जरूरी बैठक ली जिसमें प्रधानाचार्य डा. एन.के. महिन्दु्र, एम.एस. डा. श्याम कौशिक, संयुक्त निदेशक श्री विवेक शर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

* अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई को और बेहतर एवं सुदृढ़ किया जा रहा है।

* अस्पताल में आक्सीजन की बढ़ती खपत को देखते हुए डी-टाईप आक्सीजन सिलेंडर की संख्या बढ़ाने का निर्णय भी किया गया है।

* वर्तमान में अस्पताल में 300 एलपीएम आक्सीजन प्लांट के साथ 100 से 150 डी-टाईप सिलेंडरों की प्रतिदिन खपत हो रही है।

* बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी मरीज किसी भी समय अस्पताल में उपचार के लिए आएगा तो उसे आवश्यकता होने पर भर्ती किया जाएगा।

* जिला सिरमौर के गंभीर रोगी जो पूर्व में आईजीएमसी शिमला भेजे जा रहे थे, अब अधिकतर रोगियों का इलाज नाहन मैडिकल काॅलेज में ही किया जा रहा है।

* हमारा मानना है कि- ‘‘कोविड वायरस की गंभीरता अत्यंत ज्यादा होने के कारण छाती पर तेज हमला होता है व रोगी की सांसें फूलने लगती हैं, इसलिए रोग बढ़ने से पहले ही हमें उचित उपचार, सावधानियां व बचाव करना जरूरी है..!’’

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top