नाहन में 29.55 करोड़ रुपये लागत से बिजली कार्यों का शिलान्यास
Main Photo Section
Main Content Section
आज नाहन में 29.55 करोड़ रुपये लागत से बिजली के कार्यों का शिलान्यास हुआ। इसके साथ ही 5.50 करोड़ की लागत से दो सड़का से बिजली के तीन फीडरों के कार्य का उदघाटन भी किया गया।
★ माननीय सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी की शिलान्यास और उदघाटन कार्यों में गरिमामय उपस्थित रही।
★ बिजली के कार्यों के शिलान्यास से नाहन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में बहुत बड़ा सुधार होगा। इस योजना से क्षेत्र में 16 केवीए, 25 केवीए के 240 नये टांसफारमर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 15 किलोमीटर के लगभग पुरानी एलटी लाइनें बदल कर एयर बंच केबल डाली जाएगी।
★ लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए एलटी लाईनों को एचटी लाईनों में बदला जाएगा तथा घरों के समूहों के लिए अलग-अलग टांसफारमर लगाए जाएंगे।
★ मुझे आप सबको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 5.85 करोड़ रुपये की लागत से नाहन वाटर सप्लाई कार्य सुधार योजना का आज शिलान्यास किया गया है।
★ इस योजना में खैरी उठाउ पेयजल योजना में करीब 4500 मीटर पाईप बदल कर नई डाली जाएंगी। इसके साथ ही नाहन शहर के अंदर पेयजल आपूर्ति वितरण की खराब हो चुकी पाइपों को भी बदला जाएगा।
★ इसके अलावा खैरी में 4 तथा बोगरिया में दो नये टयूबवैल लगाए जाएंगे। इस योजना से नाहन क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति और बढ़िया ढंग से होगी।
-डा. राजीव बिन्दल




































































