नाहन मेडिकल कॉलेज में में 5.18 करोड़ रुपये की लागत से सी.टी. स्कैन मशीन का उदघाटन

Main Photo Section

Main Content Section

6 जनवरी 2022 का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक दिन रहा। नाहन मेडिकल कॉलेज में में 5.18 करोड़ रुपये की लागत से 128 स्लाईस सी.टी. स्कैन मशीन का उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के कर कमलों द्वारा ऑनलाइन हुआ। इसके साथ ही 1.03 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी लोकार्पण भी हुआ।

* इस प्रकार लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से दोनों मशीनों का लगाया जाना जिला सिरमौर के लिए बड़ी उपलब्धी का विषय है।

* हमें सदैव स्मरण रखना होगा..! हमारे नाहन के अस्पताल में पिछले 20 वर्षों से सिंगल स्लाईस सी.टी. स्कैन मशीन लगी हुई थी जो बहुदा खराब रहती थी। हमारी भाजपा सरकार सत्ता में आते ही 2018 में नई सी.टी. स्कैन मशीन लगाने का फैसला हुआ, धन का प्रावधान किया गया। अन्तोत्गत्वा, विश्व की सबसे बढ़िया मशीन आयात करके नाहन में लगाई गई।

* पर, कुछ प्रतिपक्ष के लोग आज भी इसका यश लेने का प्रयास करते दिखाई देते हैं और कुछ लोग इसमें भी कमियां निकालते हैं।

* काश, इस प्रकार के लोगों ने अपने शासन काल में यह मशीनें लगाई होती तो मरीजों का जो नुकसान हुआ वह न हुआ होता।

* एक सज्जन का कमाल तो देखिए। इन महोदय ने तो इंदिरा गांधी मैडिकल काॅलेज शिमला को ही बेकार करार दे दिया। पर हमें स्मरण रखना चाहिए, 100 प्रतिशत समस्याओं का समाधान हर व्यक्ति के पास, हर स्थान पर, हर कार्य में भी नहीं होता है।

* हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान, हमने बर्मापापड़ी, सुरला, शंभुवाला और कोलर चार स्थानों पर नए प्राईमरी हैल्थ सेंटर खोले। चारों स्थानों पर डाक्टरो ंकी तैनाती हो गई व इलाज चल रहा है। तीन स्थानों पर भवन निर्माण भी लगभग पूर्ण हो गया। यह बहुत बड़ा परिर्वतन है, जिस मरीज को उसके घर के पास इलाज मिल जाए वह दूर क्यों जाएगा।

* परंतु, वे विरोधी पार्टियों के लोग, जिन्होंने सदा राज किया इन पीएचसी में भी खोट निकाल रहे हैं व इनके बनने में रूकावट पैदा कर रहे हैं। यह विकास और जनसुविधाओं को रोकने का प्रयास नहीं है तो और क्या है।

* अब पंजाहल में, त्रिलोकपुर में, सैनवाला मुबारिकपुर में, तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे और भारापुर की पीएचसी को स्तरोन्नत करके सीएचसी बनाया जाएगा। इस बेहतरीन कार्य का स्वागत भी विरोधी पार्टियां नहीं कर पाई। 96 करोड़ रुपये की लागत से नया ईएसआई अस्पताल कालाआम में बनेगा जो हमारे इलाके का भाग्य बदलेगा।

* यह सब परिर्वतन, केवल चार साल के भाजपा सरकार के शासन में व हमारे अथक प्रयासों से हुए हैं। हमारा यह मानना है कि समस्त जनता-जर्नादन का आशीर्वाद, स्नेह और विश्वास हम पर रहा, तभी यह संभव हो पाया है।

* काश..! पूर्व में भी इतना प्रयास किया होता तो इलाका बदल जाता।

* आइये …! हम सब मिलकर, विकास का स्वागत एवं अभिनंदन करें।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top