नाहन शहर के सौंदर्यकरण हेतु एशियन डवलपमेंट बैंक की टीम पहुंची

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुझे नाहन नगरजनों के साथ एक महत्वपूर्ण सूचना सांझा करते हुए प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।

★ आज बुधवार को एशियन डेवलपमेंट बैंक (ए.डी. बी.) की तकनीकी टीम ने नाहन शहर के सौंदर्यकरण परियोजना के दृष्टिगत शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

★ इस टीम में ए.ड़ी.बी.की तकनीकी टीम के मुखिया चीफ इंजिनियर अजय गर्ग और उनके सहयगियों में आर्किटेक्ट प्रशांत, अविनाश के अलावा सिरमौर जिला टूरिज्म अधिकारी राजीव मिश्रा भी उपस्थित रहे।

★ टीम के सदस्यों के साथ हमारी नाहन के सौंदर्यकरण की प्रस्तावित परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

★ हम नाहन शहर के सौंदर्यकरण और शहर के हैरिटेज स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने नाहन शहर के सौंदर्यकरण कार्य को एडीबी परियोजना में शामिल किया है।

★ कोरोना संकट के दौरान फंड की कमी होने के कारण अभी तक हम इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ा पाए थे, किन्तु कोरोना संकट समाप्त होते ही हम इस परियोजना को लेकर एक बार पुनः आगे बढ़ रहे हैं।

★ हमारी नाहन फाउंडरी का गौरवशाली इतिहास रहा है और जनभावनाएं देखते हुए हम यहां पर क्राफ्ट विलेज बनाने की योजना पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

★ इसके साथ ही नाहन के ऐतिहासिक तालाबों के जीर्णाेद्धार और सौंदर्यकरण के अलावा कुछ हेरिटेज स्थलों का सौंदर्यकरण और विकास भी इस परियोजना में किया जाना प्रस्तावित है।

★ हमें उम्मीद है केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार में हम नाहन शहर के सौंदर्यकरण के इस महत्वपूर्ण कार्य को आने वाले समय में पूरा करने में सक्षम होंगे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top