बधाई सिरमौर को मुख्य मंत्री श्री जय राम ठाकुर के जन्म दिवस पर उपहार

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज 6 जनवरी 2022 का दिन नाहन और सिरमौर ज़िला के लिये अत्यंत खुशी और ऐतिहासिक दिन है

* मुख्य मंत्री श्री जय राम ठाकुर जी ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में 5.18 करोड़ रुपये की लागत से सी. टी. स्कैन मशीन,1.03 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल एक्स-रे मशीन और सराहन अस्पताल के लिये 35 लाख रुपये की लागत से 100 एल पी एम ऑक्सिजन प्लांट का ऑनलाइन लोकार्पण किया।

* डाक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन औऱ सराहन में स्थापित ये आधुनिक मेडिकल संयंत्र रोगियों के उपचार मे अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होंगे।

* इस प्रकार, सिरमौर को माननीय मुख्य मंत्री श्री जय राम ठाकुर जी के जन्म दिवस पर करोड़ों रुपये की लागत के मेडिकल संयंत्रों के उपहार हमें मिले हैं।

* हम सिरमौर और नाहन क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हुए उन्हें जन्म दिवस की भी हार्दिक बधाई देते हैं।

 

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top