बनोग-धारक्यारी सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुभारम्भ

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक दिवस है। हमें आज सुख की असीम अनुभूति हो रही हैं। आज हमने नाहन पंचायत के तहत बनोग-धारक्यारी सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

★ भारत के रक्षा मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के उपरांत हमने बनोग से धारक्यारी सड़क को जोड़ने का कार्य आज शुरू कर दिया है।

★ यह सड़क दशकों से लंबित थी, हम लंबे समय से डिफेंस से स्वीकृति मिलने का इंतजार करते रहे थे।

★ हम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भारत के रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का आभार प्रकट करते है जिनके आशीर्वाद से हमें इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिली है।

★ हमने नाहन क्षेत्र में सेना और सिविल के बीच चल रहे भूमि सम्बन्धी मामले के एक भाग को यानि बनोग धारक्यारी सड़क निर्माण को निपटा दिया है, दूसरा भाग यानि सेना क्षेत्र में रहने वाले बाशिंदों की भूमि समस्या के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं।

★ मैं, ग्राम पंचायत नाहन सहित आसपास के सभी गांवों और क्षेत्रवासियों को इस सड़क के निर्माण कार्य के शुभारम्भ के लिए बधाई देता हूं।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top