बर्मापापडी़ में 88 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का उदघाटन-एक सुखद अनूभूति
हमने नाहन क्षेत्र के लिए उनसे जो मांगा उन्होंने हमें दिया। यही वजह है कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और सेवा के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
Main Photo Section
Main Content Section
हम आभारी हैं, माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी के। हमने नाहन क्षेत्र के लिए उनसे जो मांगा उन्होंने हमें दिया। यही वजह है कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और सेवा के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
आज गुरूवार को बर्मा पापड़ी पंचायत के प्रवास पर रहा। इस दौरान जहां 88.53 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्मा पापड़ी के नये भवन उदघाटन किया वहीं डाकरा में 39.43 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित पशु अस्पताल भवन का उदघाटन भी किया।
पिछले 60-70 सालों में पूर्व कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में मात्र 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए जबकि वर्तमान में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार के मात्र साढ़े चार के कार्यकाल में रिकार्ड 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं।
सैनवाला से बर्मा पापड़ी तक सड़क के सुधारीकरण पर 6.50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ हुआ है।
बर्मा पापड़ी पंचायत में पेयजल की दिक्कत को दूर किया गया है, अब 12 माह पेयजल मिल रहा है और आने वाले 15 सालों तक बर्मा पापड़ी में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।
बर्मापापड़ी-कौलांवाभूड़ क्षेत्र में मझाडा का पुल, नीमवाली का पुल, अंधेरी का पुल आदि अनेक ऐसे महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण किया गया है जिनकी प्रतीक्षा हमारे क्षेत्र के लोग दशकों से कर रहे थे।
हमारी भाजपा सरकार ने कौलांवाला भूड़ को आईटीआई दी और पिछले दिनों ही 108 एंबुलेंस सेवा की सौगात भी दी गई है।
अपने प्रवास के दौरान हमने नव-स्तरोन्नत रा.व.मा. पाठशाला जंगलाभूड़ का शुभारम्भ भी किया। इस स्कूल को हाल ही में उच्च विद्यालय से स्तरोन्न्त कर वरिष्ठ माध्यमिक किया गया है।
ढेरों विकास कार्यों के लिये क्षेत्र वासियों को बधाई।
(29 सितम्बर 2022)
Gallery Section






























































