‘‘बहादुरी से कोरोना का मुकाबला किया, मेरे गोविंदगढ़ मोहल्ला के लोगों ने’’

Main Photo Section

Main Content Section

  नाहन क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश और देश में वर्तमान में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार चिंताजनक रूप से बढ़ रही हैं। परन्तु हमें खुशी है कि हिमाचल में हमारे मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में कोरोना की जंग के विरूद्ध कारगर लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसके कारण हम यह कह सकते हैं कि हिमाचल में अन्य प्रांतों के मुकाबले स्थिति बेहतर है।

  यदि हम नाहन क्षेत्र की बात करें तो कोरोना महामारी के संक्रमण से अपना नाहन भी अछूता नहीं रहा। सिरमौर जिला के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले नाहन क्षेत्र में भी कोरोना ने अपना कहर बरपाया है। लेकिन हमारे क्षेत्र के लोग बहादुरी और समझदारी के साथ कोरोना महामारी की जंग को बाखूबी लड़ रहे हैं।

  मेरे नाहन शहर के गोविन्दगढ़ मोहल्ला में कोरोना ने जब अपनी पहली दस्तक दी, तो सभी नगरजन चिंता में डूब गए। सभी को गोविन्दगढ़वासियों की स्वास्थ्य और जीवनयापन की चिंता सताने लगी। गोविन्दगढ़ मोहल्ले में कोरोना का अचानक हमला हुआ था। लेकिन गोविन्दगढ़ मोहल्ला की मेरी माताओं, मेरे भाइयो और बहनों ने बहादुरी के साथ कोरोना का मुकाबला किया और कोरोना की जंग को जीत कर सिद्ध कर दिया कि हौंसला और इच्छा शक्ति के आगे कोरोना जैसा जानलेवा संक्रमण भी कुछ नहीं है।

  गोविन्दगढ़ मोहल्ला में जब कोरोना का संक्रमण हुआ तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 1518 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 218 लोगों में कोरोना के एक्टिव लक्षण पाए गए। इन कोरोना संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए त्रिलोकपुर, संगडाह आदि कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया।

  गोविन्दगढ़ मोहल्ला के कुल 218 पाजिटिव लोगों में से 200 लोगों की अभी तक रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। यानि अभी तक 200 लोगों ने अपनी बहादुरी, धैर्य और इच्छा शक्ति के परिणामस्वरूप कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है, शेष 18 संक्रमित लोग अभी उपचाराधीन हैं और प्रभु से प्रार्थना है कि वे भी जल्द ठीक हो जाएं।

  मुझे जब भी सेवा का अवसर मिला, मैं अपने गोविन्दगढ़ मोहल्लावासियों के लिए सदैव तत्परता के साथ खड़ा रहा। हमारी सरकार ने, जिला प्रशासन ने और हमने, कोरोना काल की इस विकट परिस्थिति में गोविन्दगढ़ मोहल्ला के कोरोना प्रभावितों की हर प्रकार की जरूरतों को पूरा करने का हर सम्भव प्रयास किया है।

  मैं, गोविन्दगढ़ मोहल्ले के कोरोना प्रभावित व्यक्तियों को कोरोना मुक्त होने पर उनकी प्रशांसा करते हुए उन्हें बधाई देता हूं। यह सब आपके मजबूत इरादों के साथ-साथ स्ट्रांग इम्यूनिटी के कारण ही संभव हो पाया है। मुझे आशा है कि जिस प्रकार गोविन्दगढ़ मोहल्ले के हमारे भाइयों और बहनों ने कोरोना को हराया है दूसरे क्षेत्र के हमारे भाई-बहन भी इसी प्रकार इस महामारी को मात देने में सक्षम होंगे।

  मुझे विश्वास है कि अति शीघ्र हमारा देश, हमारा प्रदेश, हमारा सिरमौर और हमारा नाहन भी कोरोना महामारी के संक्रमण से संपूर्ण रूप से मुक्त होगा।

  मैं ईश्वर से कोरोना संक्रमित सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं और समस्त जनों से आग्रह करता हूं कि कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में जरूरी सावधानियां बरतें और जरा सी भी लापरवाही ने करें। 

-डॉ. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top