बिक्रमबाग और देवनी पेजयल योजनाओं तथा ‘‘टयूबलर वैल” का निरीक्षण
Main Photo Section
Main Content Section
गत सांय हमने बिक्रमबाग और देवनी पेजयल योजनाओं तथा ‘‘टयूबलर वैल’का जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
* बिक्रमबाग और देवनी पंचायतें मारकंडा नदी के किनारे अवस्थित होने के बावजूद भी पीने के स्वच्छ पानी की तंगी से जूझती रही हैं। इन दोनों पंचायतों के पेयजल को सुधारने का काम तेज गति से शुरू किया गया है जिसके लिए टयूबलर वैल का एक नायाब तरीका निकाला गया है।
* इन पंचायतों में ‘टयूबलर वैल’बनाकर पेयजल देने की शुरूआत की है जिसमें हमने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
* बिक्रमबाग और देवनी पंचायतों में आने वाले दिनों में तीन बड़े ‘‘परकोलेशन वैल’’ व 8 ‘‘टयूबलर इनटेक’’ बनाए जाएंगे जिनकी कामयाब शुरूआत की जा चुकी है। इस कार्य पर लगभग 1.70 करोड रुपये व्यय किये जाने वाले है।
* इसी प्रकार उक्त दोनों पंचायतों की सिंचाई येाजनाओं के सुधार पर काम किया जाएगा जिस पर करीब 2.20 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे।
* हम नाहन विधानसभा क्षेत्र की पेयजल किल्लत वाली अन्य पंचायतों में जहां नई योजनाएं बना रहे हैं वहीं कुछ पुरानी योजनाओं को अपग्रेड भी कर रहे हैं।
-डा. राजीव बिन्दल
































































