भाजपा ओबीसी मोर्चा सम्मेलन सैनवाला में आयोजित
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि आज शनिवार को नाहन भाजपा मंडल का ओबीसी मोर्चा सम्मेलन सैनवाला मुबारिकपुर में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में लगभग एक हजार लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
★ इस अवसर पर आप सबके द्वारा किए गए स्वागत-अभिनंदन के लिए आभारी हूं। इस शानदार आयोजन के लिए आप सबको बहुत-बहुत बधाई।
★ सम्मेलन में ओबीसी नेता मलकीयत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रत्न सिंह, सुभाष चौधरी, पुष्पा चौधरी, श्रवण खटटा, राम मूर्ति, गीता राम, अमर सिंह, सतीश कुमार, साधु राम, हेमराज चौधरी, तरसेम चौधरी, आदि व भाजपा नेता उपस्थित रहे।
★ श्री प्रताप ठाकुर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष, विजेश गोयल, जालम सिंह, रघुबीर सिंह, रजनीश प्रधन, अमित गुप्ता, कमल शर्मा, सतपाल शर्मा, आदि महत्वपूर्ण लोगों ने भाग लिया।
★ माजरा उप तहसील की 12 पंचायतों के विकास के लिए वर्तमान भाजपा सरकार दिन रात प्रयास कर रही है। हाल ही में नौ पंचायतों का विस्तार कर 12 पंचायतें किया गया अर्थात तीन नई पंचायतों का गठन कर जनता को बड़ा तोहफा दिया गया है।
★ राजस्व सम्बन्धी कार्य से जनता का प्रतिदिन का वास्ता रहता है। इस इलाके के लोग तहसील का काम कराने के लिए पांवटा जाते थे उनके लिए माजरा में तहसील की सुविधा दे कर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया गया। इसी प्रकार माजरा एरिया में मिश्रवाला, सैनवाला-मुबारिकपुर और कोलर तीन नये पटवार सर्कल बना कर आम जन मानस को बड़ी राहत प्रदान की गई।
★ हम इन 12 पंचायतों में, सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण आबादी को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें।
★ इलाके को नई पहचान, मान सम्मान, नया विकास देने का काम भाजपा सरकार ने, मोदी सरकार ने और जयराम ठाकुर सरकार ने किया है।
★ हम क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए प्रतिज्ञाबद्ध हैं और दिन-रात जनसेवा के लिए तत्पर हैं।

































































