भाजपा मण्डल सोलन द्वारा पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने जिला सोलन के भाजपा मण्डल सोलन के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप जी के पक्ष में मतदान करके श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनरू प्रधान मंत्री बनाने का आग्रह किया।

डा. बन्दल ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पुरे देश में हर वर्ग व हर क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए हैं जिनका उल्लेख मैंने अपने सम्बोधन में किया । सोलन के साथ-साथ आज पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पक्ष में एक अभूतपूर्व सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।

प्रदेश की जनता कांग्रेस की प्रदेश सरकार से केवल 15 माह में ही दुरूखी हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनावों में झूठी गारंटियां देकर प्रदेश की सत्ता प्राप्त की लेकिन प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करके भाजपा के पक्ष में मतदान करना है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top