भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के कर कमलों से सिरमौर भाजपा कार्यालय का उदघाटन

Main Photo Section

Main Content Section

आज जिला सिरमौर भाजपा के लिए ऐतिहासिक क्षण है। सिरमौर भाजपा को अपना कार्यालय मिला है। भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने इस कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया है।

हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि जिला सिरमौर में भाजपा संगठन की गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने इस कार्यालय का निर्माण करने में हमारा भरपूर सहयोग किया है।

मैं जिला सिरमौर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को नव निर्मित कार्यालय बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, श्री जय राम ठाकुर जी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री सौदान सिंह जी, प्रदेश भाजपा प्रभारी, श्री श्रीकांत शर्मा जी, माननीय राज्यसभा सांसद डॉ0 सिकंदर कुमार जी, लोक सभा सांसद श्री सुरेश कश्यप जी, माननीय विधायक श्री सुख राम चौधरी, श्री बलबीर सिंह वर्मा, श्रीमती रीना कश्यप, पूर्व विधायक श्री बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्री बलदेव भण्डारी व अन्य हज़ारों कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित रहे।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top