भाजपा स्थापना दिवस की सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई : डॉ. बिंदल

Main Photo Section

Main Content Section

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर समस्त देशवासियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
  डॉ. बिंदल ने कहा कि यह दिन ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प, समर्पण और अंत्योदय के सिद्धांतों का उत्सव है।
  डॉ. राजीव बिंदल ने कहा- “भारतीय जनता पार्टी आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की ओर निरंतर अग्रसर है !”
  उन्होंने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हम डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भी कोटिशः नमन करते हैं, जिनके दिखाए दिव्य मार्ग पर चलकर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में स्थापित हुई है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top