भारतीय संविधान दिवस, महिला सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहा: डा. बिन्दल

Main Photo Section

Main Content Section

विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज भारतीय संविधान दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर पूरा दिन महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्ति, बालक और बालिकाओं के  प्रति  समर्पित रहा।  उन्होंने पांवटा में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित समारोह में स्कूली बालिकाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन  वितरित किए। 

डा. बिन्दल को सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा भी बनने का अवसर मिला।  उन्होंने उन्नति  समाज सेवा समिति की ओर से प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को जरूरत का सामान वितरित किया। इस दौरान पांवटा के माननीय विधायक श्री सुखराम चौधरी की गरिमामय उपस्तिथि रही।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top