मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक में डा. बिन्दल ने लिया भाग

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने जिला मण्डी के प्रवास के तहत मण्डी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी, माननीय विधायक/पूर्व मंत्रिगण/पूर्व विधायकगण और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया।

इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मण्डी संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता ने एक आवाज़ में संकल्प लिया कि आगामी 1 जून को भाजपा प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत जी को विजयी बनाकर श्री नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधान मंत्री बनाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री श्री जय राम ठाकुर, मण्डी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत, पूर्व मंत्री व मा. विधायक श्री अनिल शर्मा, मा. विधायकगण सर्वश्री विनोद कुमार, इन्द्र सिंह, राकेश जम्वाल, सुरेन्द्र शौरी, प्रकाश राणा, दीप राज, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, लोकेन्दर कुमार और सभी पूर्व मंत्री व विधायकगण व सैंकड़ों नेता/कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top