मंडेरवा पुल को लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरना-प्रदर्शन
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत विक्रमबाग पंचायत के गांव मण्डेरवा में भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत करीब 18 करोड़ से निर्मित हो रहे पुल का 10 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी तक पूरा न होने से क्षेत्र के लोगों में बेहद रोष है।
आज विक्रमबाग क्षेत्र के लोगों के साथ पुल निर्माण के कार्य को विभाग द्वारा अनावश्यक लटकाने के विरोध में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग नाहन के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया।
हमने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कड़ी मेहनत करके मारकंडा नदी पर इस गांव को दूसरे सुविधाओं से जोडने के लिए पुल की स्वीकृति करवाई थी जिसका वर्ष 2022 तक लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया था।
खेदजनक है कि कांग्रेस की सरकार बनने के ढाई वर्ष के बावजूद भी आज तक 10 प्रतिशत बचा कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
हमारी मांग है कि लोक निर्माण विभाग आगामी बरसात से पहले इस पुल का 100 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण करे ताकि ग्रामीणों को इस पुल से लाभ मिल सके।
-डा. राजीव बिन्दल



































































