माजरा क्षेत्र : विकास का एक नया अध्याय

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने गत सांय माजरा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने माजरामिश्रवाला इलाके की लाईफ लाईन के रूप में निर्माण की जा रही माजरामिश्रवाला रिंग रोड़ के निर्माण कार्य के निरीक्षण भी किया।

Main Photo Section

माजरा क्षेत्र  : विकास का एक नया अध्याय

Main Content Section

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने गत सांय माजरा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने माजरामिश्रवाला इलाके की लाईफ लाईन के रूप में निर्माण की जा रही माजरामिश्रवाला रिंग रोड़ के निर्माण कार्य के निरीक्षण भी किया।

      *  लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से माजरामिश्रवाला के अनेकानेक हिस्सों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

       * डा. बिन्दल ने इस मौके पर कहा कि विगत साढ़े तीनचार वर्षो में नाहन विधानसभा के माजरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में सड़कों एवं पुलों के निर्माण में आशातीत सुधार रहा है और यहां विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।  

        * उन्होंने आगे कहा कि क्यारदा गांव की रिंग रोड़ का निर्माण कार्य लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से जारी है। इसी तरह आईपीएच काॅलोनी माजरा से सैनवाला मुबारिकपुरबहरामपुरसलामतपुरटोकियो होते हुए खैरी सड़क का निर्माण कार्य 6 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

         * डा. बिन्दल ने कहा कि धौलाकुंआ से प्रदूणी के मध्य 8.50 करोड़ रुपये की लागत से 3 पूलों का निर्माण करके सड़क को बेहतरीन किया गया  है। 

         * धौलाकुंआसुदावालालबाणा बस्तीगढ़ीवाला सड़क निर्माण कार्य 3.7 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा जिसका शिलान्यास जल्द किया जाएगा।

         * धौलाकुंआभारापुर शमशानघाट सड़क का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। पाॅलिटेक्निक काॅलेज से रामपुर माजरी घुंघलों सड़क सुधार का कार्य चल रहा है।

          *  प्रदूणी की रिंग रोड़ के 3 किलोमीटर कार्य के लिए 3.56 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं और शेष दो किलोमीटर जो कि वन के अधीन है का मामला वन विभाग को प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार कोलर फांदीबोडीवाला सडक पर 3 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

        * डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हरिपुर खोल की झील बांका बाड़ा, कोदेवाला, लोहगढ़, आदि सड़कों का निर्माण चल रहा है। पलहोड़ी की मुख्य सड़क का कार्य भी अग्रसर है। इसी प्रकार अनेक छोटी बड़ी सड़कों का कार्य करते हुए विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top