मारकंडा चौनेलाईजेशन के लिए प्रयास जारी हैं....

Main Photo Section

Main Content Section

  पिछले अनेक वर्षों से नाहन विधानसभा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण मारकंडा नदी के चौनेलाईजेशन का निरंतर प्रयास कर रहा हूं…! इस संदर्भ में आज हरियाणा के धार्मिक स्थल ‘‘आदि बद्री’’ में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से भेंट कर उन्हें मारकंडा चैनेलाईजेशन को स्वीकृति प्रदान करने हेतु आग्रह पत्र सौंपा। इसके साथ ही जल संसाधन राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया से भी भेंट की और उन्हें भी मारकंडा चैनेलाईजेशन सम्बन्धी पत्र सौंपा। 

  श्री शेखावत जी को पत्र सौंपते हुए मैंने उन्हे एक बार पुनः अवगत करवाया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण मारकंडा नदी के चेनेलाईजेशन के लिए मैं पिछले अनेक वर्षों से निरंतर और गंभीर प्रयास कर रहा हूं…!  क्योंकि, मारकंडा नदी के कारण अत्यधिक भूमि कटाव हो रहा है और इसका चैनेलाईजेशन किया जाना अनिवार्य है…! इस दिशा में  हमने 105 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर अनेक सत्रो पर उसका अप्रूवल करवाया है जिसे अंतिम रिपोर्ट के लिए केन्द्र सरकार को भेजा गया है।

  105 करोड़ रुपये की मारकंडा चैनेलाईजेशन परियोजना में नदी का चैनेलाईजेशन करने से जहां भूमि कटाव रूकेगा वहीं एकत्रित जल सिंचाई और अन्य कृषि और गैर कृषि कार्यों में प्रयोग में लाया जाएगा। जिससे क्षेत्र के किसानों के उत्पादों में वृद्धि होने के साथ उनकी आर्थिकी में जबरदस्त सुधार होगा।

  इस मौके पर मेरे साथ हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top