मारकंडा नदी पर स्वीकृत पुल के प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण
आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के मोगीनंद में मारकंडा नदी पर स्वीकृत पुल के प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया…! इस पुल का निर्माण सी.आर.एफ. परियोजना के तहत किया जाएगा..! अभी पिछले कल ही हमें इसकी स्वीकृति हासिल हुई है…!
Main Photo Section
Main Content Section
आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के मोगीनंद में मारकंडा नदी पर स्वीकृत पुल के प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया…! इस पुल का निर्माण सी.आर.एफ. परियोजना के तहत किया जाएगा..! अभी पिछले कल ही हमें इसकी स्वीकृति हासिल हुई है…!
मारकंडा नदी पर मोगीनंद में बनने वाले इस ऐतिहासिक पुल के निर्माण से हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में आवागमन में होने वाली भारी दिक्कतों से छूटकारा मिलेगा..! इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध ‘‘सुकेती फासिल’’ पार्क तक पर्यटकों की पहुंच भी अब और आसान हो जाएगी..!
पुल निर्माण की स्वीकृति की सूचना से क्षेत्र में खुशी की लहर है और जनसमूह में भारी उत्साह है…! काला आम क्षेत्र के लोगों को इस पुल के लिए बधाई, उनका दशकों पुराना सपना अब साकार होने के कागार पर है..!
इस बहुप्रतीक्षित पुल की स्वीकृति के लिए हम यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का क्षेत्रवासियों की ओर से कोटि–कोटि आभार प्रकट करते हैं…!
–डा. राजीव बिन्दल








































































