मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सुरला पंचायत में अभूतपूर्व विकास कार्य
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल आज सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र की सुरला पंचायत के प्रवास पर रहे। इस अवसर पर करीब 14.39 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोर्कापण और शिलान्यास पटिटकाओं का अनावरण किया।
★ मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र और सुरला पंचायत में अभूतपूर्व विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं। सुरला क्षेत्र की लाईफ लाईन कहे जाने वाली बनोग-सुरला सड़क का शानदार निर्माण 12 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। आज इस सड़क की लोकार्पण पटिटका का अनावरण करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है।
★ आज ही, 2 करोड़ रुपये की लागत से रा.व.मा.पा. सुरला में बनने वाली सांईस लैब भवन की शिलान्यास पटिटका भी विधित स्थापित हुई। इसके अलावा 39.77 लाख रुपये लागत की तारापुर-डुकी पेयजल योजना का उदघाटन भी किया।
★ इससे पूर्व, 82 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सुरला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण किया और विभाग के समक्ष निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य अप्रैल 2022 रखा, ताकि जनता को इस स्वास्थ्य संस्थान का लाभ शीघ्र मिलना आरम्भ हो सके।
★ मैं, क्षेत्र की जनता जर्नादन को बताना चाहता हूं कि सुरला पंचायत के बकारला में सड़़क निर्माण तीव्र गति जारी है, इस पर 1.25 करोड़ रुपये की लागत से पुल लगाया जाएगा। इसके साथ ही सुरला पंचायत में पेयजल के सुधार पर एक करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
★ आप सबको मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप सबके स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से मैं दिन-रात जनसेवा के कार्यों में इसी प्रकार निरंतर समर्पित रहूंगा।



































































