राजकीय माध्यमिक पाठशाला देवका के नवीन भवन का उदघाटन
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने आज गुरूवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी द्वारा एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराये में छूट सम्बन्धी ‘‘नारी को नमन’ कार्यक्रम में भाग लिया।
★ तदोपरांत, देवका पंचायत के प्रवास पर रहा। देवका प्रवास के दौरान राजकीय माध्यमिक पाठशाला देवका के नवीन भवन का उदघाटन करने के साथ ही बनोग-खैरी सड़क से देवका पुड़ला के लिए लिंक रोड़ का उदघाटन भी किया।
★ भारी वर्षा के बीच जिस प्रकार से स्थानीय ग्रामवासी कार्यक्रम में पहुंचे और युवाओं ने बाईक रैली निकाली उसके लिए आप सबका हार्दिक आभार, धन्यवाद।
★ आप सबको स्मरण करवाना चाहता हूं कि वर्ष 1952 में देवका में प्राथमिक पाठशाला खोली गई थी। प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने 6 दिसम्बर 2018 को इसे मिडल स्कूल में अपग्रेड किया और अब प्रदेश सरकार ने इसे उच्च विद्यालय करने की स्वीकृति प्रदान की है। शीघ्र ही देवका उच्च विद्यालय लोकार्पित होगा।
★ हमारी भाजपा सरकार ने देवका में पशु औषधालय खोलने की 30 सालों से चली आ रही मांग को पूरा किया है, जिसे शीघ्र लोकार्पित किया जाएगा। हमने देवका पंचायत को गिरि पेयजल योजना का लाभ भी प्रदान किया है।
★ जैसा कि आप सब जानते हैं, नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में अभूतपूर्व कार्य हमारी सरकार में हुआ है। क्षेत्र में विकास के बहुत से कार्य हुए हैं और बहुत से कार्य करने की प्रक्रिया जारी है जिसके लिए हम रात-दिन कार्य कर रहे हैं।
★ आप, सबका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद इसी प्रकार हम पर बना रहे ऐसी कामना करता हूं।

































































