शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार, संगठन के सभी प्रकोष्ठ बेहतरीन कार्य कर रहे हैं : डॉ. राजीव बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।

Main Photo Section

Main Content Section

  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय, नाहन में आयोजित जिला भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
  अपने संबोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि अध्यापक समाज का मार्गदर्शक होता है। वह केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का भी संचार करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में शिक्षक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और भविष्य में भी यह भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।
  उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के विभिन्न आयामों की जानकारी मिलती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करना होगा, ताकि प्रत्येक बूथ तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
  डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।
  इस अवसर पर सिरमौर जिला प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर, सह प्रभारी श्री राकेश डोगरा, जिला अध्यक्ष श्री धीरज गुप्ता, समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक श्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक श्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री श्री तपेन्दर शर्मा एवं श्री रणबीर सिंह सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक तथा जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top