सतीवाला पंचायत में जन सम्पर्क आयोजित

Main Photo Section

Main Content Section

विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने नाहन विधान सभा क्षेत्र की सतिवाला पंचायत में जन सम्पर्क किया। इस दौरान नाहन भाजपा मण्डल के वरिष्ठ नेता एवं भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार और कांग्रेस विधायक ने अपने 16 माह के कार्यकाल में नाहन विधान सभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के समय में चलाए गए विकास कार्यों को बंद कर दिया। इसके अलावा हमने भाजपा सरकार से 13 संस्थानों को खुलवाया था जिसे कांग्रेस विधायक ने सत्ता में आते ही बंद करवा दिया।

डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधान सभा क्षेत्र की जनता में कांग्रेस सरकार व कांग्रेस विधायक के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है और जनता ने संकल्प लिया है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करके कांग्रेस सरकार व कांग्रेस विधायक को आईना दिखाया जाएगा।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top