सिरमौर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 19 करोड़ की परियोजनायें स्वीकृत
Main Photo Section
Main Content Section
विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि सिरमौर जिला में लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 19 करोड़ की महत्वकांक्षी परियोजना स्वीकृत की गई है जिसके तहत जिला में विद्युत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत जिला में तीन करोड़ 56 लाख की लागत से 105 नए ट्रॉस्फार्मर लगाने के अतिरिक्त पौने पांच करोड़ की राशि से 168 ट्रॉस्फार्मरज का अपग्रेडेशन किया जाएगा।
डा. बिन्दल ने बताया कि इस योजना के तहत 70 किलोमीटर एचटी और 52 किलोमीटर एलटी लाईने बिछाई जाएगी । इसके अतिरिक्त सिंगल फेज लाईन को टू -फेज में और टू-फेज लाईन को थ्री फेज लाईन में परिवर्तित किया जाएगा ताकि जिला में कम वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान हो सके । उन्होने बताया कि एचटी लाईनों के बिछाने पर छः करोड़ 11 लाख और विद्युत क्वालिटी इम्प्रूवमेंट पर डेढ करोड़ की राशि व्यय की जाएगी ।
Gallery Section






























































