सोलन के रूंदन घोड़ों में भयानक त्रासदी

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल बताया कि सोलन जिला के कुमारहट्टी-नाहन रोड़ पर रूंदन घोड़ो नामक स्थान पर भयानक दृश्य पैदा हुआ जब चट्टाने, मलवा और 100 से अधिक चील के पेड़ एक साथ बहते हुए लोगों के घरों में घुस गए। एक घर जिसमें दो परिवार प्रवासी मजदूरों के थे, वो पूरी तरह मलवे से दब गया जिन्होनें भाग कर अपनी जान बचाई। दूसरा परिवार जिसकी पूरी छत मलवे से दब गई।

उन्होंने कहा कि लैन्टर जिस पर गाड़ी और स्कूटर खड़ा था, मलवे में दब गया। घर में बुजुर्ग हर्ट पैशेंट और परिवार के लोग बेघर होकर सड़क पर खड़े हैं और आसपास के घरों की भी यही स्थिति है। एक निजी कम्पनी ने इस पहाड़ पर भवन बनाना शुरू किया और उन्हीं की बेतरतीब खुदाई से यह भयावह दृश्य पैदा हुआ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top