सोलन में बादल फटने से हुई भयावह त्रासदी
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि सोलन में 50-60 साल के इतिहास में शहर के बीचों बीच पहली बार भयावह त्रासदी हुई। सोलन के शामती क्षेत्र में अचानक बादल फटा जिसके कारण जमीन चल पड़ी। बहुत बड़ी-बड़ी चट्टाने उपर से नीचे को लुड़कते हुए लोगों के आशियानों को ध्वस्त करते हुए राजगढ़ रोड़ पहुंच गई और कुछ स्थानों पर राजगढ़ रोड़ क्रॉस करके निचली तरफ बने हुए मकानों को हिला गई।
उन्होंने कहा कि सात परिवार ऐसे हैं जो अत्यंत निर्धन है जिनके घरों पर चट्टाने गिरी। जिन्होनें मध्य रात्रि में दौड़कर अपनी जाने बचाई। उनका समस्त सामान उन्हीं घरों में दफन हो गया। ये सभी अत्यंत निर्धन लोग हैं और बहुधा बी0पी0एल0 परिवार हैं। भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रभावित परिवारों से मिलना हुआ। उन्हें साथ लेकर जिलाधीश महोदय से मिलवाया गया और आग्रहपूर्वक कहा गया कि भरपूर सहायता प्रशासन की ओर से की जानी चाहिए।
डा. बिन्दल ने कहा कि 29 गरीब लोगों को हमारे कार्यकर्ताओं ने जटोली आश्रम में आग्रह करके वहां ठहराया। आगामी व्यवस्था के लिए मण्डल प्रयास करेगा।


































































