हरियाणा में भाजपा की जीत पर नाहन में जलेबी बंटी

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने भिन्न-भिन्न प्रकार के झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त की थी और हिमाचल के कांग्रेस नेताओं ने उन्हीं झूठ का सहारा लेकर हरियाणा चुनावों में भी खूब प्रचार-प्रसार किया। लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के सभी झूठे दावों को ठुकराते हुए भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।

हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के अवसर पर नाहन भाजपा के कार्यकर्ता आज गुन्नूघाट में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को जलेबी खिला कर जश्न मनाया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं और सभी देवतुल्य मतदाताओं को शानदार जीत की हार्दिक बधाई।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top