हिमाचल की कांग्रेस सरकार ‘घोषणावीरों की टोली’ बन गई है : डॉ. बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ होती, तो स्थान चयन का यह ड्रामा जनवरी 2023 में ही खत्म हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने जानबूझकर साढ़े तीन साल तक सिरमौर की जनता का कीमती वक्त बर्बाद किया।

Main Photo Section

Main Content Section

  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसे ‘घोषणावीरों की टोली’ करार दिया है।
  डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को नाहन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल दागते हुए कहा कि सत्ता के 40 महीने बीत जाने के बाद अब मेडिकल कॉलेज के लिए नया स्थान चुनना महज एक राजनीतिक पैंतरा और जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।
  डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ होती, तो स्थान चयन का यह ड्रामा जनवरी 2023 में ही खत्म हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने जानबूझकर साढ़े तीन साल तक सिरमौर की जनता का कीमती वक्त बर्बाद किया।
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस सरकार ने सत्ता संभालते ही बदले की भावना से स्कूल, तहसीलें, पटवार सर्किल और वेटरनरी अस्पताल बंद करने में मिनट भर की देरी नहीं की, उसे मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने में साढ़े तीन साल कैसे लग गए, यह हैरानी की बात है।
  डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कॉलेज निर्माण में 5 से 7 साल लगने की बात कही थी। बिंदल ने कहा कि यह स्वीकारोक्ति खुद सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है, क्योंकि यदि काम समय पर शुरू हुआ होता तो आज नाहन का संस्थान भी चंबा और हमीरपुर की तरह अपनी मंजिल के करीब होता।
  बजट के मकड़जाल को उजागर करते हुए डॉ. बिंदल बताया कि स्वास्थ्य बजट को 3500 करोड़ से घटाकर 2868 करोड़ करना इस बात का सबूत है कि सरकार के पास निर्माण के लिए फूटी कौड़ी नहीं है और वह केवल वेतन बांटने वाली सरकार बनकर रह गई है।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए नर्सिंग कॉलेज के 70 करोड़ रुपये का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इसे अपनी बजट बुक में तो सजा लिया, लेकिन धरातल पर दो साल बाद भी एक ईंट तक नहीं लगी है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top