हिमाचल में भाजपा बनाएगी 16 लाख सदस्य

डा. बिन्दल ने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब 1 सितंबर से इसे पुनः आरंभ किया जाएगा, हिमाचल प्रदेश में यह अभियान 2 सितंबर से शुरू होगा।

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन माडल के सदस्यता अभियान 2024 के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।

डा. बिन्दल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है। हमारा संकल्प है कि भाजपा पूरे प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने जा रही है। उन्होंने कहा की नाहन मंडल में 121 बूथ है जिसके मुताबिक भाजपा नाहन में 24200 से अधिक सदस्य बनाएगी।

डा. बिंदल ने कहा कि अगले महीने 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंची है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब 1 सितंबर से इसे पुनः आरंभ किया जाएगा, हिमाचल प्रदेश में यह अभियान 2 सितंबर से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। मिस्ड कॉल, क्यू आर कोड, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से देश और प्रदेश का कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता गृहण कर सकता है। यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होगा। यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीति दलों से अलग खड़ा करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में हिमाचल प्रदेश में विकास को पूर्ण विराम लग गया है। जब कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आना था तब कांग्रेस पार्टी ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे पर जैसे ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में विराजमान हुई यह सारे वादे हवा हवाई हो गए। ना महिलाओं को 1500, ना युवाओं को नौकरी, ना किसानों को उनका अधिकार, ना जनता को महंगाई से आराम, इस सरकार में चारों तरफ केवल जनविरोधी निर्णयों की आवाज गूंज रही है। ना बस में राहत, ना बिजली में राहत, ना सीमेंट में राहत, ना राशन में राहत हिमाचल में केवल जनता पर बोझ की आहट।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top