2 करोड़ रुपये की लागत से 7 ‘‘परकोलेशन वैल’’ तैयार होंगे
Main Photo Section
Main Content Section
आप सबका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमें निरंतर मिल रहा है…! इन सबसे जो उर्जा मिल रही है उससे हम अपनी संपूर्ण शक्ति के साथ पेयजल और सड़क जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं..!
डा. राजीव बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के बर्मा पापड़ी पंचायत प्रवास के दौरान जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के दो अतिमहत्वपूर्ण कार्याे का भूमि पूजन किया।
जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से 7 ‘‘परकोलेशन वैल’’ यानि बड़े कुंए तैयार किए जा रहे हैं। ये कुंए बर्मा पापड़ी पंचायत के बर्मा पापड़ी, पालियो पंचायत के पालियो और अंधेर, विक्रमबाग के विक्रमबाग और ढाक वाला, देवनी पंचायत के ढेला और नाहन पंचायत के खजूरना में स्थापित किए जाएंगे। डा. बिन्दल ने लेही-जंगलाभूड़-मईधार सडक का भी भूमि पूजन किया…! इन दो योजनाओं से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा…!
































































