2.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंजाहल-धीड़ा सड़क का उदघाटन
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल एक दिवसीय धारटी क्षेत्र के प्रवास पर रहे। डा. बिन्दल ने कहा कि भारी वर्षा के बावजूद सैंकड़ों ग्रामीण लोगों द्वारा किए गए स्वागत-अभिनंदन को हम जीवन भर भुला नहीं पाएंगे।
★ यह सब आपका प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद है जो मुझे दिन रात अथक रह कर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
★ मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि दशकों तक उपेक्षित धारटी क्षेत्र में विकास का नया सूरज उदय हो रहा है। सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए धारटी क्षेत्र के लोगों को दशकों तक इंतजार करना पड़ा है।
★ जय राम ठाकुर सरकार में धारटी क्षेत्र में विकास और सेवा के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
★ आज हमने अपने धारटी प्रवास के दौरान 2.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंजाहल-धीड़ा सड़क का उदघाटन किया और इस रूट पर एच.आर.टी.सी. की बस को हरी झंडी दिखाकर सड़क का शुभारम्भ भी किया।
★ लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रही धीड़ा-मोहरियों-नडाली नून सड़क के निर्माण कार्य का नरीक्षण भी किया। बाद में रामा में सामुदायिक भवन का उदघाटन भी किया।
★ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर की डबल इंजन की सरकार द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और सेवा की एक नई इबारत लिखी जा रही है।
★ एक समय में नाहन क्षेत्र की गिनती उपेक्षित और पिछडे क्षेत्र के रूप में की जाती थी किन्तु वर्तमान में हमारा नाहन आज विकास और सेवा के ऊंचे पायदान की ओर बढ़ रहा है।
★ हम, धारटी सहित समस्त नाहन क्षेत्र के लोगों को भरोसा और विश्वास दिलाते हैं कि जब तक सभी ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसी जरूरी सुविधाओ से पूरी तरह लैस नहीं कर देंगे हम चौन से नहीं बैठेंगे।
★ हमारे क्षेत्र में बहुत सा काम हो गया है और बहुत कुछ होना बाकी है जिसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
★ हमें आज भी स्मरण है कि कांग्रेस सरकार में किस प्रकार हमें सड़कों के लिए, पुलों के लिए और पेयजल के लिए अनशन करना पड़ा था, पैदल मार्च करना पड़ा, भूख हड़तालें करनी पड़ी जिसमें लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।
★ ढेरों विकास कार्यों के लिये क्षेत्र वासियों को बधाई।


































































